लखीमपुरखीरी, जनवरी 15 -- पलियाकलां। सरकार से गरीबों को बांटे जाने को आए कंबलों को बुधवार शाम लेखपाल और उसका मुंशी ई-रिक्शा पर लदवाकर कहीं भिजवा रहे थे। तभी वहां पहुंचे पलिया बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ने इस बारे में रिक्शा चालक से जानकारी मांगी। आरोप है कि सही जवाब न दिए जाने पर एक थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया। एसडीएम ने इसकी शिकायत बार कांउसिल से करने बात कही है। वहीं वकीलों ने भी एसडीएम व लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार बीती शाम पलिया तहसील से लेखपाल रजनीश अपने मुंशी के साथ एक ई-रिक्शा पर पांच गांठ कंबलों को लदवाकर कही लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मौके पर पलिया बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रदीप मेनरो पहुंच गए। जब प्रदीप मेनरों ने रिक्शा चालक से पूंछा कि यह कंबल कहा ले जाए जा रहे हैं तो रिक्शा वाले ने कोई सही जवाब नही...