मेरठ, मई 2 -- मवाना तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। एडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रही महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी ने 132 शिकायतों में से 13 का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में अवैध कब्जे, वृद्धावस्था पेंशन, बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और बेसहारा पशुओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में महिलाओं ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार ने भी फरियादियों की समस्याएं...