तहसील समाधान दिवस में शिकायत की नहीं हुई सुनवाई, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
सुल्तानपुर, मार्च 6 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। तहसील समाधान दिवस में शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की मांग की है। मामला जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डींगुरपुर बनकेगांव का है, जहां सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है। तहसील क्षेत्र के डीगूरपुर बनकेगांव के प्राथमिक विद्यालय के नाम दर्ज गाटा संख्या 178 व 180 तथा चारागाह के रूप में दर्ज गाटा संख्या 181 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले भी एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी और तहसील समाधान दिवस में भी मामला उठाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।गांव के राम शिरोमणि वर्मा, संजय कुमार वर्मा, रंजीत वर्मा (ग्राम प्रधान)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.