तहसील सदर में पंचनद प्रेरणा कैंटीन का किया गया शुभारम्भ
इटावा औरैया, सितम्बर 17 -- इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तहसील सदर में पंचनद प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की है। इसका शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। सदर विधायक ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार दे रही है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले महिलाएं स्वावलम्बी व आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने कहा कि तहसील परिसर में प्रेरणा कैंटीन की स्थापना होने से यहां शुद्ध स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा। उपायुक्त स्वतः रोजगार विनय कुमार ने कहा कि अभिनव प्रयोग में जनपद में स्वयं सहायता समूह से स्व-निर्मित उत्पादों को पंचनद ब्रांड नाम दिया गया है। सूर्य नारायण पाण्डेय, विप्लव भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.