तहसील सदर में चार दिन वकील नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
आगरा, मई 20 -- भीषण गर्मी और लू की वजह से दूरदराज से वादकारी अपने मुकदमों की पैरवी के लिए नहीं आ पा रहे हैं। इसी को देखते हुए आगरा तहसील बार एसोसिएशन ने 20 से 23 मई तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबध में एसडीएम सदर, तहसीलदार, एआईजी निबंधन आदि को पत्र भेजकर इन तिथियों में लंबित वादों में अग्रिम तारीख नियत करने का आग्रह किया। आगरा तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को तहसील सदर में हुई। जिसमें जिला चकबंदी एवं राजस्व बार एसोसिएशन कलक्ट्रेट द्वारा न्यायिक कार्य के संबंध में भीषण गर्मी (हीट वेव) को देखते हुए लिए गए निर्णय के समर्थन में तहसील सदर के समस्त अधिवक्ता एवं वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए बुधवार से शनिवार तक न्यायिक कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.