मेरठ, अप्रैल 24 -- तहसील रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को अब तक निजात नहीं मिल सकी है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बन गए कि लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया। लोगों का कहना है कि तहसील रोड पर जलभराव की समस्या पुरानी हो चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क का स्तर नीचा होने और नालों के चोक रहने के कारण यहां अक्सर पानी भर जाता है।वर्तमान में नगर पालिका द्वारा गोमती नगर से आगे सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अब समस्या गोमतीनगर से पहले वाले हिस्से में बढ़ने लगी है। खासकर तालाब के सामने जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ता...