मेरठ, अप्रैल 10 -- तहसील रोड पर जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधे नगर की जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक जलापूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। जिसके चलते लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। तहसील रोड पर जल निगम की ओर से नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। इसी दौरान कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तहसील रोड के अलावा आसपास के मोहल्लों और शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित रही। पानी न आने से सुबह से ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया, जबकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.