मेरठ, अप्रैल 16 -- तहसील रोड पर सड़क निर्माण कार्य के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पालिका अधिकारियों से कार्य तेजी से कराने की मांग की है। बता दें, कि लगभग दो माह से इस मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर जगह-जगह खुदाई होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को धूल और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर व्यापारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी समय से खराब हालत में थी, जिसके चलते परेशानी होती थी। अब जब निर्माण कार्य शुरू हुआ है तो उसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.