मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के लोग गुरुवार को अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह से मिले। उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि कांठ रोड स्थित तहसील रोड किले के पास वाले चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त चौराहा किया जाए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त को अवगत कराया कि कानूनगोयन स्थित स्वतंत्रता सेनानी सूफी अम्बाप्रसाद का छापाखाना जर्जर हालत में है। जबकि ये देश की धरोहर है। इसका जीर्णोद्धार करवा दिया जाए। इस दौरान प्रदीप सक्सेना एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक सक्सेना, डॉ संजीव सक्सेना ,सुनील भटनागर ,अतुल सक्सेना, अरुण सक्सेना ,प्रदीप कुमार सक्सेना, सुयेश भटनागर, रामचरण सक्सेना ,प्रदीप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...