हमीरपुर, मई 18 -- हमीरपुर। आगामी 20 मई को तहसील राठ में किसान दिवस कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर डीएम अभिषेक गोयल ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसान दिवस में स्वयं उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि, पशुपालन, सिंचाई, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, मत्स्य, बैंकिंग एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाए। किसान दिवस में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल संरक्षण, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के संबंध में तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- 20 मई को होगा किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों की आय वृ...