तहसील मोड पर अज्ञात वाहन ने तोड़ी पाइप लाइन, घंटों ठप रही आपूर्ती
मेरठ, जून 4 -- गुरुवार सुबह तहसील मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन को टक्कर मारकर तोड़ दिया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों की पानी आपूर्ती ठप हो गई। गर्मी में पानी बंद होने के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। देर शाम मरम्मत कार्य पूरा हुआ, जिसके बाद पानी आपूर्ती सुचाई हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी से निकलने वाली मुख्य पाइप लाइन तहसील तिराहे के पास नाले के ऊपर से होकर गुजरती है। यह लाइन आसपास की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का प्रमुख माध्यम है। सड़क से अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यह पाइप लाइन अक्सर भारी वाहनों की चपेट में आ जाती है। गुरुवार को भी किसी अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.