संभल, मार्च 20 -- गुन्नौर तहसील के गुन्नौर, रजपुरा और जुनावई ब्लॉकों में बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो गया है। वर्ष 2023-24 के तहत कुल 20 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें से 19 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा जल्द ही इन भवनों से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। गुन्नौर ब्लॉक में आठ अन्नपूर्णा भवन प्रस्तावित थे। जिनमें से सात का निर्माण पूरा हो चुका है। केवल असदपुर गांव में निर्माण कार्य शेष है। बहिपुर, नूरपुर, कल्हा, जयरामनगर, सिरौरा काजी, गढ़ा और धनारी बालू शंकर गांवों में भवन तैयार हो गए हैं। वहीं जुनावई ब्लॉक में सातों अन्नपूर्णा भवन पूर्ण रूप से तैयार कर लिए गए हैं। इनमें जुनावई, झुकेरा, दुवारी खुर्द, दवथरा हिमाचल, पतरिया, कादराबाद और बवाकरपुर गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.