तहसील में स्टांप वेंडर का बैग लेकर चोर हुआ फरार
हरदोई, जून 10 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में मंगलवार शाम एक स्टाम्प वेंडर का बैग लेकर चोर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। बैग में तीन लाख रुपए थे। शाहाबाद नगर के पठकाना मोहल्ला निवासी अक्षत मिश्रा तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडर हैं। मंगलवार की शाम को वह अपने तखत पर सामान पैक कर रहे थे। इस दौरान वह लैपटॉप शटडाउन करने लगे। अक्षत के अनुसार उनके पास रखी एक बेंच पर उनका एक बैग रखा था। इसमें करीब 3 लाख रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। अक्षत ने बताया कि तखत के पास पहले से मौजूद एक युवक अचानक उनका बैग लेकर भागा। कुछ ही सेकंड में वह आंखों से ओझल हो गया। आरोपी लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से तैयार दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद अक्षत मिश्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.