तहसील में सवा लाख मकानों की हुई गणना
चंदौली, जून 23 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद केन्द्र सरकार की ओर से 22 मई से 20 जून तक डोर टू डोर गणना कार्य शुरू हुआ था। इस दौरान तहसील के तीनों ब्लॉक में गणना कार्मिकों ने एक लाख 21 हजार 504 मकानों की गणना की है। जिसकी अपलोड करने के साथ मकानों की नजरी नक्शा भी लोड किया जा रहा है। इस कार्य के लिए बीते दिनों एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अनुराग सिंह के प्रयास से 1254 प्रगणक और सुपरवाईजरों ने पूरा किया। इसके लिए सकलडीहा,चहनिया और धानापुर ब्लॉक में शिक्षक, लेखपाल सहित पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें 1104 प्रगणक और 184 सुरपवाईजरों की निगरानी में बीते 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना किया जाना था। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसील में एक लाख से अधिक मकानों की गणना हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.