अयोध्या, मार्च 23 -- बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर तहसील परिसर में बना सामुदायिक शौचालय महज शोपीस बनकर रह गया है। करीब एक वर्ष पहले बनाए गए इस शौचालय के दोनों गेटों पर ताला लटका हुआ है, जिससे तहसील आने वाले फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाधान दिवस पर भी बंद रहा शौचालय सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी शौचालय का गेट बंद मिला। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे, लेकिन उन्हें शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल तहसील परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर शौचालय बंद रहने से अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सार्वजनिक स्थानों पर ही यह स्थिति है, तो अन्य जगहों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों और फरियादियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.