हाथरस, अक्टूबर 3 -- सासनी। तहसील परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अरविन्द सेंगर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले धरने में लेखपालों ने लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। धरना समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- चारों तहसीलों में लेखपाल संघ ने दिया धरना, की नारेबाजीलेखपालों की मांगें लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे किए जाने और वेतन विसंगति दूर करने, आठ वर्षों से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण बहाल करने तथा चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी कर समय से डीपीसी कराने की मांग उठाई। चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करने...