रिषिकेष, फरवरी 6 -- युरेका फोर्ब्स कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने कर्मचारियों को हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिकों का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डोईवाला तहसील में प्रदर्शन कर प्रशासन से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित युरेका फोर्ब्स कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रमिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन वर्षों से उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है। नियम विरुद्ध तरीके से कर्मचारियों को हटाया भी जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 10 से 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्हें वैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया। पूर्व में सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.