नई दिल्ली, जून 8 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा चौंकाने वाली मौत की खबर सामने आई है। यहां सदर तहसील में अभिलेखागार में दस्तावेजों का मुआयना करने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द हुआ और फिर अचानक वह बेहोश हो गया। बुजुर्ग के बीमार हो जाने से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बुजुर्ग को सीपीआर दिया। आनन - फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम निवासी 60 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव सोमवार को किसी कार्य से सदर तहसील के अभिलेखागार में दस्तावेजों का मुआयना करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह अचेत होकर ...