महोबा, जून 12 -- कुलपहाड़,संवाददाता। भू-माफियाओं के खिलाफ महिला ने क्रमिक अनशन शुरु किया है। महिला का अरोप है कि दबंगों द्वारा उसकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी दबंगों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नही हो रही है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के चौका गांव निवासी अजय कुमार खरे की पत्नी ममता खरे ने तहसील में क्रमिक अनशन शुरु किया है। महिला का आरोप है कि उसका खेत मानकी मौजा में है जिस पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किया है। अधिकारियों से शिकायत के साथ ही एंटी भू-माफिया पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई गई। मगर राजस्व कर्मचारियों द्वारा सीमांकन कराने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया। यह भी पढ़ें- - खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दबंगों ने घर घुसकर परिवार को पीटा 19 सितबंर को सीमांकन का आदेश होने के बाद भी कानून गो द्वारा पैमाइश नही...