तहसील में बैनामा कराने आया व्यक्ति लापता
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में बैनामा कराने आया एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। गांव सुजडू की लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल को सुबह घर से अपनी दुकान का सदर तहसील में बैनामा कराने के लिए आया था, लेकिन वह तहसील से वापस घर नही लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नही लगा। रविवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए खालापार थाने पर तहरीर दी गयी है। खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर व्यक्ति की तलाश के लिए टीम लगाई गयी है। घर से तहसील के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रथमदृष्टया अपहरण होना प्रतीत नही हो रहा है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.