तहसील में बैठें जिम्मेदार, निस्तारण पर रहे ध्यान
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। एनआईसी सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को एडीएम, एसडीएम के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को जनशिकायतों की प्राथमिकता पर सुनवाई कर समय से निस्तारित करने के लिए कहा। निर्देश दिया कि जिम्मेदार नियमित रूप से तहसीलों में बैठें। अगर वहां पर निस्तारण होगा तो शिकायतकर्ता जिला मुख्यालय पर आने के लिए मजबूर नहीं होंगे।डीएम ने कहा कि लेखपाल और कानूनगो तहसील में बैठने के लिए जो दिन निर्धारित किया गया है, उस दिन अनिवार्य रूप से तहसील में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई लेखपाल या कानूनगो निर्धारित दिन पर तहसील में नहीं बैठता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने धारा-32 और धारा-38 से सम्बंधित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.