मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होने अनिश्चितकाल हडताल रखने का ऐलान कर दिया।अधिवक्ताओं ने तहसील अधिकारी व कर्मचारी पर जनता से अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय,महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेत्तृव में तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने तहसील अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बताया गया कि पिछले कई महीनों से तहसील के दफतरों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। क्षेत्र में जो कृषि भूमि है उसको अकृषि दर्शा कर धारा 80 कर दिए जा रहे है। फुलत स्थित एक बाग जिसमे हरे भरे पेड खडे है उसकों भी तहसील अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर धारा 80 में कर दिया है। इसके अलावा तहसील के एक अर्दली पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.