शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- तिलहर। तहसील परिसर में पेयजल संकट को लेकर वकीलों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद तहसीलदार अजहर अंसारी ने नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगवाया जिसके बाद वकील शांत हुए। वकीलों ने चेतावनी दी कि पेयजल संकट जल्द दूर न हुआ तो वह लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। भीषण गर्मी में तहसील परिसर के अंदर लगे आरओ नहीं चलने तथा हैंडपंप खराब पड़े होने से पेयजल का संकट बना हुआ है। तहसील में आने वाले फरियादियों को भी पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर कई बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव व महासचिव राहुल देव सागर अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को पूर्व बार अध्यक्ष शिवपाल सिंह व महेंद्र पाल कनौजिया ने पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.