तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार
मैनपुरी, मई 14 -- तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुरुवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बहिष्कार के चलते एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट व नायब तहसीलदार कोर्ट में कोई कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने एसडीएम अंजली सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसके चलते अधिवक्ता दो दिन से कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि दूसरे दिन भी किसी भी कोर्ट में वकीलों द्वारा कार्य नहीं किया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि एसडीएम सामूहिक रूप से सभागार में आकर मांफी मांगे, तभी विरोध प्रदर्शन बंद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.