रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा, संवाददाता। चम्पावत निवासी दूल्हे ने मंगलवार को खटीमा तहसील में दुल्हन की मांग भरकर विवाहनामे की प्रक्रिया पूरी की और नोटरी कराने के बाद दुल्हन को तहसील से ही विदा कर अपने साथ चम्पावत ले गया। दूल्हे के दादा के निधन के कारण शादी समारोह नहीं हो सका। मंगलवार को तहसील परिसर में उस समय लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक युवती दुल्हन के रूप में सजकर वहां पहुंची। कुछ ही देर बाद दूल्हा भी अपने दो-तीन रिश्तेदारों के साथ तहसील पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों ने विवाहनामे का शपथपत्र बनवाया और दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। जानकारी के अनुसार, कमल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी एडिगुरोली, दुबचौड़ा जिला चम्पावत का विवाह 10 मार्च 2026 को जया रावत निवासी छिनकी, खटीमा के साथ तय था, लेकिन 8 मार्च को दूल्हे के दादा का निधन हो गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.