तहसील में दलालों के प्रवेश से वकील आक्रोशित, रोक की मांग
इटावा औरैया, जून 6 -- चकरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे वकीलों ने तहसील मे कुछ लोगों के दलाली करने के विरोध किया। उन्होने तहसील में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की l वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर तिवारी ने कहा कि तहसील परिसर मे वकीलों का काम भी दलाल कर रहे है। सीधे साधे लोगो को तहसील मेंं दलाल लूट रहे हैं। करीब आधा दर्जन अधिवक्ताओ ने एक स्वर मे कहा कि दलालो का प्रवेश तहसील परिसर मे न होने दिया जाये जिससे वकीलों को भी काम मिलता रहे यदि दलालो का प्रवेश बंद नही हुआ तो वकील काम करना बंद कर देंगे l एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा जो जांच सौंप दी है l शिकायती पत्र देने वालों मे अधिवक्ता उमाशंकर तिवारी के अलावा गिरीश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, अंग्रेज यादव, नागेंद्र पाल, नागेंद्र तोमर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.