मऊ, मई 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में सोमवार की शाम उस समय अंधेरा छा गया, जब मौसम खराब होने के कारण बिजली कटने के एक घंटेभर बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा जनरेटर का संचालन नहीं किया गया। तहसील कर्मी मोबाइल के रोशनी में कार्य करने को विवस दिखें। उधर अधिवक्ता और वादकारी परेशान रहें। जबकि मालखाना, खतौनी उद्धरण, लेखपाल कक्ष, आरके कक्ष सहित सभी कार्यालय अंधेरे में डूबे रहे। अंधेरे के संबंध में कर्मचारियों से पूछे जाने पर कोई भी मुंह नहीं खोला। जबकि एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेने की बात करते हुए जनरेटर खराब होना बताकर पल्ला झाड़ लिया। वादकारी जीवन चौबे, सुजीत कुमार, शिवप्रकाश, अशोक गुप्ता, विवेक चौबे ने बताया कि कोई खतौनी लेने आया तो कोई रिकार्ड रुम और लेखपाल कक्ष में अपने कार्यों को लेकर आया था। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.