अयोध्या, मई 18 -- सोहावल, संवाददाता। आगामी 22 मई को होने वाली जनगणना को लेकर सोहावल तहसील में किट वितरण की शुरुआत की गई। सोमवार को एसडीएम सोहावल सविता राजपूत के निर्देश पर सोहावल व मसौधा दोनों ब्लाकों से जुड़े पर्यवेक्षक व प्रगणक को जनगणना किट देकर वितरण की शुरुआत की गई। इस दौरान सोहावल तहसील में पहुंचे पर्यवेक्षक मो.तारिक, ममता रंजन पांडेय ,सूरज प्रकाश, प्रगणक विजय प्रकाश यादव शशिबाला सिंह को जनगणना किट दिया गया। जनगणना लिपिक मनमोहन तिवारी ने बताया कि दोनों ब्लाकों को मिलाकर 89 शिक्षकों को जनगणना के लिए पर्यवेक्षक बनाया गए है। जबकि 532 प्रगणक है। जिसमें से 310 प्रगणक और 50 पर्यवेक्षक को किट वितरण किया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, गंभीरता से करें तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार दो दिन ...