बलिया, फरवरी 7 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को स्थानीय तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की सफाई, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्थित तालाब का अवलोकन किया तथा नगर पंचायत को तालाब के सुंदरीकरण, नियमित जलभराव तथा चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाने के निर्देश दिया। साथ ही तहसील परिसर में स्थित तालाब के समीप खाली पड़ी भूमि पर आमजन के उपयोग के लिए पार्क निर्माण प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने तहसील के अंदर आने-जाने वाली सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया और सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपकोषागार कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.