फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 11 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील परिसर में सोमवार को किसी कार्य को लेकर पहुंचे एक किसान और क्षेत्रीय लेखपाल के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिससे तहसील परिसर में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। मामला चौकी पुलिस तक पहुंचा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान किसी कार्य से तहसील पहुंचा था। बताया गया है इसी दौरान किसी बात को लेकर किसान और लेखपाल के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। यह मामला प्रभारी तहसीलदार हर्षित के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद मौके पर पहुंची चौकी पुलिस किसान को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। मामले को शांत कराने और आपसी सहमति से निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। प...