बदायूं, मई 3 -- संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अवनीश राय को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के चलते मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है।बिजली आपूर्ति सुधार की मांग की। सोत नदी के पुनर्जीवन की मांग उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में भेजने और क्षेत्र के खराब पड़े नलकूपों को शीघ्र ठीक कराने की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी टीटू जैन, अवधेश लड्डा, अजीत गुर्जर, शाहनवाज अल्वी, नरेश पाल सिंह, बिजनेस फौजी, इकरार अहमद...