एटा, फरवरी 7 -- तहसील में सामान्य प्रशासनिक कार्यों के सुचारु रूप से न होने को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि तहसील में दाखिल-खारिज, वरासत संशोधन एवं कंप्यूटर फीडिंग जैसे आवश्यक कार्य विधिवत रूप से नहीं हो पा रहे हैं। पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था। डीएम ने दो दिन के भीतर सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। पदाधिकारियों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। समय पर आदेश पारित न होने और कंप्यूटर फीडिंग में देरी के कारण लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष रतीराम, महेंद्र पाल कश्यप, अरविंद सोनी, विजेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.