अमरोहा, मई 9 -- हसनपुर। जनगणना को लेकर शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने तहसील में राजस्व कर्मियों व राशन कोटेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान जनगणना कार्य को सुगम बनाने के लिए स्वगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ​एसडीएम ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत अब नागरिक स्वयं भी अपनी गणना की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। बैठक में मौजूद सभी लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों और राशन डीलरों को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ही सभी प्रतिभागियों ने अपना सेल्फ एन्यूमरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और सटीक तरीके से पूर्ण हो सके। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन जनगणना को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्ष...