कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील और सिविल न्यायालय के पश्चिमी गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन गंभीर रूप से बाधित हो गया है। इस समस्या को लेकर ने प्रशासन को पत्र देकर तत्काल समाधान की मांग की है। वार्ड नंबर 17 गोविंद नगर के सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ने बताया कि बस्ती से बहने वाले गंदे पानी के कारण सड़क पर लगातार जलभराव बना हुआ है। इसके चलते अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को तहसील और न्यायालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही रास्ता श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर तथा पास स्थित प्राइमरी और मॉन्टेसरी स्कूल तक जाने का एकमात्र मार्ग है। जलभराव के कारण प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों तथा तहसील कर्मचारियों के वाहनों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार इस वजह से वाहन फिसलने और लोग...