तहसील भवन में गंदगी का अंबार, अधिवक्ताओं ने उठाई सफाई की मांग
बलरामपुर, मई 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय जाने वाले मार्ग की सीढ़ियों के किनारे कूड़े का ढेर लगा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में नगर पंचायत की ओर से नियमित सफाई के लिए दो सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बावजूद गंदगी बनी हुई है। अधिवक्ता प्रदीप कुमार सोनी, अवधेश कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, अनिल कुमार मिश्र व उमानाथ शुक्ल ने बताया कि सफाई कर्मी अधिकांश समय अधिकारियों के चेंबर और आवासों की सफाई में लगे रहते हैं, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय के सामने जमा कूड़ा नहीं उठ पाता। यह भी पढ़ें- गांवों में सफाई कर्मियों की कमी से गंदगी लोगों द्वारा कूड़े पर पान, गुटखा और पान मसाला थूकने से दुर्गंध फैल रही है। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.