औरैया, मार्च 7 -- बिधूना, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील बिधूना के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखागार में दस्तावेजों को अव्यवस्थित तरीके से रखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि अभिलेखागार में कई बस्ते ठीक तरह से नहीं रखे गए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बस्तों को दोबारा जांच कर नए कपड़े में बांधकर क्रमवार तरीके से चिन्हित स्थान पर रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके। साथ ही अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव कराने को भी कहा। उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि परिसर में रोजाना सफाई कराई जाए तथा कूड़े का उचित निस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.