तहसील बार संघ चुनाव को लेकर वोटिंग आज
बांदा, मई 15 -- बबेरू। तहसील बार संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अध्यक्ष व महासचिव समेत दो पदों के लिए 219 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश कुमार श्रीवास्तव एव चुनाव अधिकारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद में प्रभुदत्त पाण्डेय, नवल किशोर प्रजापति, व रामजी द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर नरेन्द्र कुमार यादव ,रामनरेश यादव व हरेन्द्र सिह के बीच मुकाबला होगा। चुनाव 16 मई दिन शनिवार को मतदान होगा जिसमे 219 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया की 16 मई दिन शनिवार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी एव चुनाव परिणामों को घोषणा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.