आजमगढ़, मई 5 -- मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील बार संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए रामअजोर यादव और सुरेंद्रनाथ मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। मंत्री पद के लिए उमेश कुमार सिंह, बद्रिका प्रसाद यादव, सुहेलदेव राजभर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह, उप मंत्री पद पर प्रशांत कुमार तिवारी, उप मंत्री प्रशासन के लिए मांता प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र एल्डर कमेटी चुनाव समिति के अध्यक्ष रामप्रताप यादव को सौंपा। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी। बार काउंसिल के निर्देश 15 अप्रैल को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष व महासचिव के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र उसी दिन मतों की गिनती एवं निर्वाचित पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.