बाराबंकी, अप्रैल 27 -- रामनगर। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव अब 30 अप्रैल के बजाय 6 मई बुधवार को होगा। सोमवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्रा ने अपरिहार्य कारणों से चुनाव की तिथि बढ़ाने की जानकारी दी। इस दौरान कमेटी के सदस्य गौरीकांत तिवारी, मानिक चंद्र यादव, रामकुमार सोनी, सुनील कुमार सिंह मौजूद थे। चुनाव की तिथि बढ़ने से प्रत्याशियों को प्रचार के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। उम्मीदवार अब अधिक अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पत्रों की आज होगी जांच, दो मई को मतदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.