तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक
जौनपुर, मई 24 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शाहगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपलट कनौजिया का गुरूवार की रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रामपलट कनौजिया लंबे समय तक अधिवक्ता संघ की गतिविधियों से जुड़े रहे और शाहगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उनके पार्थिव शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा यह भी पढ़ें- वरीय अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.