तहसील बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
बलिया, जून 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अधिवक्ता जयनारायण पांडे ने शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील बार के अध्यक्ष पद पर राकेश मिश्रा, मंत्री राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र मिश्रा, राम प्रकाश सिंह व संजय सिंह आदि ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन ने तहसील बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों के बैठने के लिये चैंबर बनाने की घोषणा की। कहा कि नगर पंचायत बैरिया की ओर से बहुत जल्द सभी सुविधाओं से लैस चैंबर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.