गाजीपुर, मार्च 17 -- सेवराई। तहसील बार एशोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये दोनों समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जिनका मूल दायित्व जनता को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। अधिवक्ताओं से अपील की कि वे समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक ने कहा कि सेवराई और जमानियां तहसील को प्रदेश की सबसे सुंदर और आदर्श तहसील बनाने का उनका सपना है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए न्यायपालिका और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को आवश्यक बताया। पूर्व उपजिलाधिकारी संजय यादव ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...