देवरिया, जनवरी 23 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद निर्वाचन अधिकारी रामनारायन लाल श्रीवास्तव ने गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर के सामान्य निर्वाचन वर्ष-2026 की अधिसूचना जारी कर दी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी 2026 को निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 28 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन/अभ्यर्थन किया जाएगा। 29 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं 30 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवारों का परिचय (डिबेट) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मतदान 2 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.