अमरोहा, दिसम्बर 15 -- मंडी धनौरा। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार यादव को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 22 से 24 दिसंबर तक चलेगी। जरूरत पड़ने पर 31 दिसंबर को मतदान व उसके बाद मतगणना कराई जाएगी। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सोमवार को बार सभागार में एल्डर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष तिलक राज चौहान ने बताया कि 17 दिसंबर को मतदाता सूची तैयार की जाएगी। जबकि 18 दिसंबर को मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 19 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनावी कार्यक्रम के तहत 22 व 23 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 24 दिसंबर को नामांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.