बागपत, फरवरी 25 -- तहसील न्यू बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी का चयन किया। अधिवक्ता दयानंद शर्मा को चुनाव अधिकारी चुना गया। तहसील न्यू बार एसोसिएशन का कार्यकाल आगामी मार्च में समाप्त हो रहा है। इसलिए नई एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को चुनावी कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी का चयन किया गया। सर्वसम्मति का आधार पर अधिवक्ता दयानंद शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। अब चुनाव अधिकारी आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू कराएंगे। बार अध्यक्ष नवीन त्यागी की अध्यक्षता और महामंत्री हरिओम शर्मा के संचालन में हुई बैठक में रामेश्वर दयाल पवार, भूपेंद्र धामा, विशाल धामा, सरदार सिंह यादव, राजेश बंसल, नवाब सिंह,...