इटावा औरैया, मार्च 23 -- तहसील मुख्यालय पर एल्डर्स कमेटी जसवंतनगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यता शुल्क निर्धारित करते हुए अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह को शुल्क संग्रहण और अधिवक्ताओं की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे तहसील जसवंतनगर के सभी अधिवक्ताओं का विवरण तैयार कर सदस्यता शुल्क एकत्रित करेंगे। साथ ही एल्डर्स कमेटी के सहयोग के लिए अधिवक्ता रविंद्र बाबू त्रिपाठी और रवि दीक्षित को नियुक्त किया गया है। निर्णय के अनुसार अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए नामांकन शुल्क एक हजार रुपये तय किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री 30 मार्च तक की जाएगी, जबकि अन्य कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता यशपाल सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.