तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू
बाराबंकी, अप्रैल 20 -- रामनगर। तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बार भवन से मंगलवार को नामांकन पर्चों की बिक्री शुरू होगी। एल्डर्स के कमेटी अध्यक्ष राकेश कांत मिश्र एडवोकेट ने अपने सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव की संपूर्ण रूपरेखा तय कर दी है। मंगलवार को बार भवन से नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह दस बजे से चार बजे तक शुरू होगी जो 22 अप्रैल को भी जारी रहेगी। नामांकन पत्रों का दाखिला 23 अप्रैल को, पत्रों की जांच 24 अप्रैल को 12 बजे तक होगी और इसी दिन तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। चुनाव यदि आवश्यक हुआ तो 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 03 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। तहसील बार का चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही चुनाव लड़ने वाले सभी अधिवक्ता मतदाता वकीलों के बीच जाकर अपनी अपनी प्राथमिकताएं बताने लगे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.