लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 10 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से होगा। मुख्य अतिथि जिला जज शिवकुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व अध्यक्ष और सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला, सह अध्यक्ष व सदस्य बार कौंसिल उत्तर प्रदेश प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह, उपनिबंधक तहसील सदर भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी आदि मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...