प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- रानीगंज। तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज का चुनाव 25 जून को होगा। जिसकी प्रक्रिया 12 जून से शुरू होकर 25 जून मतगणना तक चलेगी। चुनाव आयुक्त तहसील बार अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप तिवारी और मनोज तिवारी के साथ बैठक कर चुनाव की रूपरेखा तय कर दी गई है। जिसके अनुसार, 12 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 13 जून को आपत्ति और निस्तारण, 14 जून को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 15 और 16 जून को 10 से 4 बजे तक नामांकन किया जाएगा। 17 जून को 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच उसके बाद 4 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। जबकि मतदान 25 जून को सुबह आठ बजे से शाम 4 तक होगा। 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...