तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कराने की मांग
इटावा औरैया, मई 8 -- चकरनगर। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का समय पूरा हो जाने के कारण स्वता भंग हो गयी है, जिससे अधिवक्ताओं ने दुबारा से चुनाव करवाने की मांग की है। अधिवक्ता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यकारिणी का समय मार्च में ही पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भी अपनी कमेटी के साथ अधिकारियों से बात करते है तो अधिकारी उसे गंभीरता से लेते है। कमेटी भंग होने से हम लोग असहज महसूस कर रहे है इसलिए चुनाव करवाना जरूरी है। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह चौहान, नागेंद्र सिंह तोमर, उमाशंकर तिवारी, कुंवर सिंह तोमर, सचिन सिंह, कृष्ण गोपाल, ध्रुवनारायण अवस्थी, गजेंद्र यादव, सतेन्द्र यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.